---Advertisement---

प्रखंड मुख्यालय में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा एक बैठक का आयोजन

On: July 29, 2023 2:39 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- प्रखंड मुख्यालय परिसर कृषि सिंगल विंडो सेंटर में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन आशीष लकडा ने किया बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के जल संचयन एवं मेड़बंदी पर विशेष ध्यान देने की बात कही साथ ही किसानों को मेड़बंदी के लिए आग्रह किया वही प्रखंड सलाहकार समिति के सदस्य रतन लाल महतो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में अभी धान रोपाई की स्थिति अच्छी नहीं है बारिश ना होना किसानों के लिए चिंताजनक बनी हुई है वैकल्पिक खेती के रूप में किसान दलहन एवं तिलहन की खेती कर सकते हैं दूसरी ओर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अंजिव कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है उनका समस्या का समाधान करना हमारा पहला कर्तव्य है किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वैकल्पिक खेती के रूप में दलहन तिलहन का खेती को बढ़ावा दें आपके साथ प्रखंड तकनीकी दल खड़ी है। इस मौके पर पशुपालन विभाग के तारकेश्वर कुमारी, बलराम सिंह मुंडा, कृषक मित्र गुरुपद महली ,लक्ष्मी नारायण महतो, संजय कुमार कोइरी , दिनेश महतो एवं सभी प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now