---Advertisement---

असम विधानसभा चुनाव: झारखंड के 13 नेताओं को AICC ने चुनावी मोर्चे पर भेजा, देखें लिस्ट

On: March 15, 2026 8:04 AM
---Advertisement---

रांची: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड के तेरह वरिष्ठ नेताओं को असम में चुनाव प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इन नेताओं को कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने और चुनाव अभियान को मजबूत करने के लिए जल्द ही अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

इस संबंध में झारखंड के एआईसीसी प्रभारी के. राजू द्वारा पत्र जारी कर इन नेताओं को असम में प्रचार अभियान के लिए अधिकृत किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि झारखंड के ये अनुभवी नेता असम में संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रचार अभियान के लिए जिन प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी और सांसद सुखदेव भगत के अलावा झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की का नाम शामिल है। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक ममता देवी, रामचंद्र सिंह, निशात आलम, सुरेश बैठा, सोना राम सिंकू और नमन विक्सल कोंगाड़ी को भी असम में प्रचार के लिए भेजा जा रहा है।

सूची में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि महिला नेताओं की सक्रिय भागीदारी से चुनाव अभियान को और मजबूती मिलेगी।

इधर, असम चुनाव को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। हाल ही में असम कांग्रेस के कुछ नेताओं ने रांची पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान चुनावी रणनीति के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के बीच संभावित तालमेल पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि झारखंड के इन नेताओं के अनुभव और सक्रियता से असम में पार्टी के चुनावी अभियान को नई गति मिलेगी और कांग्रेस उम्मीदवारों को इसका लाभ मिलेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन