---Advertisement---

संविधान बचाओ रैली की तैयारी एवं संगठन सृजन हेतु पतराहातु में बैठक का आयोजन किया गया

On: April 29, 2025 12:54 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- 28 मई को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर सिल्ली विधानसभा स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सिल्ली प्रखंड के रघुनाथ महतो इंटर कॉलेज प्रांगण में संगठन सृजन अभियान एवं पुराना विधानसभा मैदान,धुर्वा,रांची मेंआयोजित संविधान बचाओ रैली की तैयारी हेतु बैठक किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि संविधान बचाओं रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत अतिशीघ्र प्रखंड,मंडल,पंचायत एवं ग्राम कमिटी का पुनर्गठन कर जिला को प्रस्ताव भेजें। उन्होंने बताया कि कमिटी में ऐसे व्यक्ति को पदाधिकारी बनायें जो पार्टी हित में काम करने के लिए हमेशा तैयार रहे। इस मौके पर सोनाहातू पर्यवेक्षक अशोक कुमार गुप्ता,राहे पर्यवेक्षक श्रवण कुमार मुंडा,रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी,जिला सचिव नागेश्वर महतो, जिला महासचिव निशिकांत गोन्झु,सोनाहातू प्रमुख विक्टोरिया देवी,सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो,सोनाहातू प्रखंड अध्यक्ष अजगुत महतो,राहे प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर मुंडा,निशाकर महतो,मनीराम दास, सैय्यद कमर आलम,भागीरथ महतो,श्रीप्रसाद बड़ाईक,मंजूर मोमिन, गुहिराम महतो,घासीराम पातर,रामु मोदक, सुरेश गोन्झु, सदानंद सोनार, जमीलरुद्दीन मोमिन,शमसेर आलम,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास रजक, सिल्ली प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित मुंडा,जगदीश महतो, राधा माधव सेठ,शिव नाथ महतो, सोनाहातू युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र महतो, अश्विनी मेहता,भुनेश्वर महतो,कृष्ण मोहन महतो, मनोरंजन महतो, देवेंद्र नाथ महतो, हलधर महतो,वैधनाथ प्रमाणिक,सरिता देवी,अनिता देवी,महावीर महतो,राघव महतो सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल