सिल्ली:- बड़ा मुरी स्थित सीपीआईएम पार्टी कार्यालय में संतोष कुम्हार की अध्यक्षता में जी बी की एक बैठक हुई । इस बैठक में सिल्ली मुरी लोकल कमिटी के सभी ब्रांच सचिव तथा पार्टी सदस्य उपस्थित रहे। वही रांची जिला के जिला सचिव कामरेड सुखनाथ लोहरा पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित थे तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 17 नवंबर को बुंडू में हो रहे विराट उलगुलान रैली एवं जनसभा में सिल्ली मुरी से अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज करने का अपील किया। साथ ही साथ उन्होंने आगे कहा इसराइल और फिलिस्तीन की लड़ाई को अभिलंब बंद करवाने के लिए भारत सरकार को संयुक्त राष्ट्र संघ में हस्तक्षेप करने को कहा तथा अमेरिका और इंग्लैंड की उपनिवेशवाद की मानसिकता को उजागर करने के लिए लोगों को गोल बंद होने की जरूरत बताई। उसके बाद कामरेड अरुण महतो ने कहा कि भारत सरकार की जन विरोधी नीति, महंगाई और भ्रष्टाचार 2024 के चुनाव से पहले भारत सरकार की गंदी नियत उजागर करने को कहा इसी क्रम में किसान सभा के कॉमरेड दिवाकर सिंह मुंडा ने कहा कि सिल्ली मुरी में हमारे विचारधारा को मानने वाले लोगों की कमी नहीं है बशर्ते हम पहुंच नहीं पाने के कारण उन्हें हम गोलबंद नहीं कर पा रहे हैं इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर लोकल कमिटी सचिव कामरेड अमर महली, कामरेड चितरंजन महतो, जितेंद्र महतो, कामरेड सदानंद सोनार, कामरेड विजय सिंह मुंडा, कामरेड रवि पद बेदिया एवं कामरेड दीपक सोनार आदि लोग उपस्थित थे।
17 नवंबर को बुंडू में सीपीएम की विराट उलगुलान रैली एवं जनसभा को लेकर एक बैठक का आयोजन









