पलामू

पलामू: कोयल नदी में डूबने से नाबालिग की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पलामू: चैनपुर प्रखंड के कंकारी गांव में रविवार को नदी में नहाने के क्रम में अखिलेश पाल के 13 वर्षीय पुत्र अमन पाल की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन अपने दोस्त के साथ कोयल नदी में नहाने गया हुआ था, मगर इसकी खबर घरवालों को नहीं थी। परिजनों के अनुसार, अमन दोपहर 2 बजे से ही लापता था। अचानक पता चला कि अमन नदी में डूब गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मुखिया पति, शिव कुमार चौधरी को भी इसकी सूचना प्राप्त हुई तो वे भी घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल अमन को राजा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चैनपुर थाना प्रभारी, श्री राम शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, मौत डूबने से हुई है या कुछ और मामला है, इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद  गांव में शोक की लहर है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।