---Advertisement---

धुरंधर 2 का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल, सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति के साथ शिकायत दर्ज कराई

On: March 23, 2026 2:18 PM
---Advertisement---

एजेंसी:बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2 एक ओर फिर से कमाई की रिकॉर्ड तोड़ रही है। देखने के लिए दर्शन उमड़ रहे हैं । इसी बीच इस फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं
सिख समुदाय के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. जिससे यह फिल्म फिर से एक बार विवादों में आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिख समुदाय के द्वारा मुंबई (Mumbai) के मुलुंड पुलिस स्टेशन (Mulund Police Station) में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

धार्मिक प्रतीकों के अपमान का आरोप

‘सिख्स इन महाराष्ट्र’ संगठन के अध्यक्ष सरदार गुरज्योत सिंह ने यह शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, वायरल पोस्टर में एक किरदार को पारंपरिक सिख वेशभूषा और पगड़ी (दस्तार) में सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. संगठन का तर्क है कि यह चित्रण सिख धार्मिक सिद्धांतों के खिलाफ है और गुरु गोविंद सिंह जी व पूरे समुदाय का अपमान करता है.

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और विवादित पोस्टर के प्रसार को तुरंत रोका जाए. साथ ही, उन्होंने फिल्म के निर्देशक, निर्माता और मुख्य अभिनेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की भी मांग की है.

एआई-जनरेटेड पोस्टर होने का दावा

जैसे ही यह विवाद सोशल मीडिया पर बढ़ा, कई इंटरनेट उपयोगकर्ताओं और विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि यह पोस्टर आधिकारिक नहीं है. शुरुआती जांच और सोशल मीडिया विश्लेषण से संकेत मिले हैं कि यह पोस्टर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से किसी प्रशंसक (Fan-made) द्वारा बनाया गया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में “प्रलय” नाम का कोई गाना भी शामिल नहीं है, जिसका जिक्र इस विवादित पोस्टर के साथ किया जा रहा था. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने भी इस पोस्टर की आलोचना की थी, हालांकि बाद में यह बात सामने आई कि वह इसके एआई-जनरेटेड होने से अनभिज्ञ थे.

सिख मर्यादा और तंबाकू निषेध

सिख धर्म में तंबाकू का सेवन ‘बज्जर कुरैत’ (गंभीर उल्लंघन) माना जाता है. परमजीत सिंह सरना ने अपने पोस्ट में लिखा कि पगड़ी सिख आस्था का पवित्र प्रतीक है और इस तरह का चित्रण वैश्विक स्तर पर सिख पहचान को गलत तरीके से पेश करता है. उन्होंने अधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेने और सुधार करने का आग्रह किया है.

फिल्म निर्माताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के निर्माताओं या रणवीर सिंह की टीम की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फिल्म उद्योग के जानकारों का कहना है कि एआई के दौर में इस तरह के फर्जी पोस्टर्स अक्सर कलाकारों और प्रोडक्शन हाउस के लिए मुसीबत का कारण बन रहे हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें