---Advertisement---

गढ़वा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, 1100 किलो जावा महुआ को किया नष्ट

On: March 23, 2026 3:46 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिले में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों- रमना, हरिहरपुर, बरडीहा, डंडई तथा विशुनपुरा थाना में व्यापक स्तर पर सघन छापामारी अभियान चलाया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। छापेमारी में कुल 1100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसका उपयोग अवैध देशी शराब बनाने में किया जाता है। थाना-वार बरामदगी की बात करें तो रमना थाना क्षेत्र से 100 किलो, हरिहरपुर ओपी से 100 किलो, बरडीहा से 600 किलो, डंडई से 200 किलो तथा विशुनपुरा थाना क्षेत्र से 100 किलो जावा महुआ जब्त किया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर ही अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सभी उपकरणों को भी नष्ट कर दिया, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अमित कुमार बने मझिआंव के 37वें थाना प्रभारी, बोले— ‘जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पहली प्राथमिकता’

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास