झारखंड

रांची पुलिस के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

रांची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रांची पुलिस के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ꫰ मृतक का नाम अभिषेक है वो पुलिस लाइन में पदस्थापित थे ꫰ घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अभिषेक किसी पुलिस पदाधिकारी से झगड़ा कर घर गये ꫰ इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ꫰ परिजन तत्काल उसे आर्किड अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ꫰ जवान ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है ꫰ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ꫰ इधर, परिजनों ने अभिषेक को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है ꫰

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।