---Advertisement---

रांची: रातू से 22 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

On: March 31, 2025 3:12 AM
---Advertisement---

Ranchi: रातू थाना पुलिस ने किराये के मकान में रहकर गांजा की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम गंगा सागर राय है। वह मूल रुप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इसके पास से 22 किलो गांजा और दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

एसपी सुमित अग्रवाल ने रविवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रातू थाना क्षेत्र महाराजा तालाब शिवाला कॉलोनी के आस-पास चांदनी गुड्डू उर्फ हाजी गुड्डू अंसारी के घर में रह रहे किरायेदार के जरिये अवैध गांजा का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के बाद डीएसपी मुख्यालय टू अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने उक्त स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी की। घेराबंदी के बाद उक्त कमरे का दरवाजा खुलवाया गया और कमरे की तालाशी ली गयी तो गंगासागर के कमरे में दो बैग मिले‌। तलाशी लेने पर दोनों बैग से 22 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछने पर गंगासागर राय ने बताया कि वह ओड़िशा के झारसुगुड़ा से गांजा लाकर रांची की विभिन्न दुकानों में डिमांड के आधार पर गांजा बेचता था। गंगासागर राय के जानकार दुकानदार मोबाइल पर संपर्क कर गांजा मंगाते थे‌। वह परिचित लोगों को ही गांजा सप्लाई करता था। पुलिस को झारसुगुड़ा के सप्लायर तथा रांची के जिन स्थानों पर गांजा बेचा जाता है, उसकी जानकारी गंगासागर ने पुलिस को दी है। रातू पुलिस उस आधार पर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद