---Advertisement---

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत; कई घायल

On: July 27, 2025 5:26 AM
---Advertisement---

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थिति मनसा देवी मंदिर में रविवार को सुबह भीड़ के कारण भगदड़ मचने की खबर सामने आई है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मंदिर में भीड़ ज्यादा बढ़ गई थी, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। कई लोग फिसलकर गिर गए और उनके ऊपर अन्य श्रद्धालु चढ़ते चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

हादसे के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। अधिकारियों ने कहा कि भीड़ प्रबंधन में चूक की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे के समय मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जो दर्शन के लिए दूर-दराज से आए थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, PMO, NSCS और कैबिनेट सचिवालय अब एक ही छत के नीचे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान