---Advertisement---

गोवा में श्री लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत; 50 से अधिक घायल

On: May 3, 2025 2:42 AM
---Advertisement---

Goa Stampede: गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा के दौरान शुक्रवार शाम मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया में खबर शनिवार सुबह आई है। हादसे में 50 से ज्यादा घायल हैं, जिनमें कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। यह हादसा तब हुआ जब बड़ी की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक ‘जात्रा’ में भाग लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और भगदड़ मच गई। अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया। सीएम ने घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

लोहरदगा: पति और बच्चों के साथ खेत में काम कर रही महिला को हाथी ने रौंदा,मौत,दहशत में लोग

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन