---Advertisement---

सासाराम: नकल नहीं कराने पर मैट्रिक के छात्र की गोली मारकर हत्या, एक स्टूडेंट गंभीर; मचा बवाल

On: February 22, 2025 4:07 AM
---Advertisement---

सासाराम: बिहार के सासाराम में 10वीं की परीक्षा के दौरान दो गुटों में झड़प का मामला सामने आया है। इस झड़प में 1 छात्र की मौत हो गई। एक और छात्र को गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान नकल करने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। जिसके बाद गुस्साए दूसरे गुट ने एक छात्र की हत्या कर दी। 20 फरवरी को मातृभाषा (हिंदी, उर्दू) का पेपर था। अमित कुमार और संजीत कुमार बुढ़न मोड़ स्थित संत अन्ना स्कूल में परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान हॉल में बैठे एक छात्र ने दोनों से नकल कराने को कहा। दोनों ने मना कर दिया। इसके बाद वो छात्र बाहर निकला और अपने साथियों को बुलाकर लाया। अमित और संजीत दोनों ऑटो से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान NH-19 पर देर शाम कुछ बदमाशों ने ऑटो रुकवाया और घेरकर दोनों को गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों को इलाज के लिए सासाराम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई। संजीत कुमार (16) का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं, शुक्रवार सुबह छात्र के परिजनों ने NH-2 सिक्स लेन को जाम कर दिया। वह आगजनी कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले एक नाबालिग छात्र को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी