झारखंड

आम आदमी पार्टी का कांग्रेस को फिर बड़ा झटका! दिल्ली में अकेले बूते पर लड़ेगी वि०स० चुनाव, केजरीवाल बोले

एजेंसी: इंडिया गठबंधन में नेतृत्व परिवर्तन की आग अभी लगी हुई है। कई दल कांग्रेस को हासिए पर धकेलने में लगे हुए हैं। इसमें समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और एनसीपी शरद पवार गुट मुखर रूप से सामने आ चुके हैं। जो इंडिया गठबंधन का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस की नेत्री और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देने की वकालत कर रही है वहीं ममता बनर्जी ने भी गठबंधन का नेतृत्व करने की हामी भर दी है। इसी बीच दिल्ली के आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस को फिर एक बार बड़ा झटका देते हुए दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। केजरीवाल ने गठबंधन की खबरों को खारिज किया है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।