खासम ख़ासझारखंडरांची

अबुआ दिशोम बजट पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का शुभारंभ सीएम हेमंत ने किया

ख़बर को शेयर करें

रांची; शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण के लिए अबुआ दिशोम बजट पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को किया।

इस पहल के माध्यम से आम जनता और विशेषज्ञ बजट को लेकर अपने सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे।

इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मजबूत राज्य की नींव जन-भागीदारी से बनती है और इसी सोच के तहत सरकार समावेशी बजट की दिशा में आगे बढ़ रही है।

आम लोग 17 जनवरी 2026 तक पोर्टल, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं।

राज्य सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वालों को सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले वर्षों में बजट सुझाव लेने की प्रक्रिया हर साल 15 नवंबर से शुरू की जाए, ताकि राज्य के दूर-दराज के इलाकों की सहभागिता भी सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।