

धनबाद : बलियापुर प्रखंड के 15 वें वित्त आयोग ब्लॉक कॉर्डिनेटर जयंत कुमार डे को 30 हजार घूस लेते धनबाद धनबाद ACB की टीम ने धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार बलियापुर भिखराजपुर के ठेकेदार मोहम्मद इरशाद से 5 लाख रुपए से बने फाइबर ब्लॉक के काम का बिल पास कराने को लेकर तीस हजार का घूस मांगा था।
बलियापुर भिखराजपुर के ठेकेदार मोहम्मद इरशाद से 5 लाख रुपए से बने फाइबर ब्लॉक के काम का बिल पास कराने को लेकर तीस हजार का घूस मांगा था।
बताया जाता है कि गोलमारा हरी मंदिर और दोलाबड़ में फाइबर ब्लॉक का काम हुआ था जो ढाई-ढाई लाख की लागत से बना है उसी काम का बिल पास कराने के लिए मोहम्मद इरशाद लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा था, जयंत कुमार डे के द्वारा 30 हजार घूस मांगा गया था तभी इसकी सूचना धनबाद एसीबी को दी गई और जाल बिछाकर कारवाई के तहत गिरफ्तारी हुआ। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ ले गई शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




