

धनबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग करने वाले बोकारो के चंद्रपुरा की पपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को धनबाद एसीबी ने 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा। उसे एसीबी की टीम धनबाद एसीबी कार्यालय ले गई।पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है किया गिरफ्तारी उनके आवास पर ही की गई।एसीबी एएसपी बिनोद कुमार के मुताबिक पीएम आवास योजना का जिओ टैग करने के एवज में मुखिया लाभुक से 20 हजार रुपये घूस मांगा था। इसकी शिकायत लाभुक ने की थी। इसके बाद एसीबी की टीम ने शिकायत की जांच कराई और मामला सही पाया।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 4, 2026





