गिरीडीहझारखंड

डीएसई ऑफिस कर्मी को ₹20000 रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

ख़बर को शेयर करें

गिरीडीह:पेंशन की स्वीकृति कराने का हवाला देकर शिक्षक से रिश्वत की मांग कर रहे डीएससी ऑफिस कर्मचारी मिथलेश गौतम को एसीबी की टीम ने ₹20000 रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसे धनबाद ले गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसई ऑफिस कर्मी ने पेंशन स्वीकृति को लेकर एक शिक्षक से रिश्वत की मांग की थी।इसकी शिकायत शिक्षक ने एसीबी से की। एसीबी ने छानबीन करने के बाद मामले को सही पाया और जाल बिछाकर मिथिलेश गौतम को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।