---Advertisement---

हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के 6 ठिकानों पर मारा छापा

On: September 28, 2025 3:45 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जेल में बंद आइएएस विनय चौबे के करीबी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार की सुबह एसीबी की टीम ने हजारीबाग में विनय सिंह से जुड़े छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी की यह कार्रवाई उनके आवास, शोरूम और अन्य कारोबारी ठिकानों पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह जांच हजारीबाग जिले में जमीन की अवैध जमाबंदी से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही एसीबी ने विनय सिंह को वन भूमि की अवैध जमाबंदी के मामले में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी को शक है कि विनय सिंह और उनके नेटवर्क ने प्रभावशाली अधिकारियों की मिलीभगत से जमीन की खरीद-बिक्री और दस्तावेजों में हेरफेर किया है।

इससे पहले भी विनय सिंह का नाम कई संदिग्ध सौदों में सामने आ चुका है। वहीं, आइएएस विनय चौबे से करीबी संबंधों की वजह से भी यह मामला और अधिक गंभीर माना जा रहा है।

एसीबी की छापेमारी से हजारीबाग और आसपास के कारोबारी व प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। जांच एजेंसी ने फिलहाल छापेमारी से संबंधित आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि टीम को कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिल सकते हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समेत चार ढ़ेर

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में