---Advertisement---

एक्सीडेंट : बस पलटने से 13 यात्री घायल, 6 गंभीर, खेत में पलटी सवारी बस

On: October 17, 2023 8:11 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना अंतर्गत कुदादा के पास जोड़ा से टाटा आ रही प्रिंस बस पलट गई ꫰ इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 13 यात्री जख्मी हो गए ꫰ मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया ꫰ घायलों में छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है ꫰ घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओड़िशा जिले के जोड़ा से यात्रियों को लेकर बस टाटा आ रही थी ꫰ तभी कुदादा के खालसा ढाबा के पास बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई ꫰ वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला ꫰ घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं ꫰ सभी को सिर, हाथ व पैर में चोट आई है ꫰ दुर्घटना के बाद बस के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया, बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के क्रम में बस सड़क से उतरकर खेत में पलट गई ꫰

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 8 हजार करोड़ जारी, लाभुकों के खाते में आएंगे 5000 रुपये

BREAKING: दो साल बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!