July 26, 2026

दुष्कर्म के बाद लड़की की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Picsart_23-11-24_15-19-21-011.jpg

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रारो टोला बागे झरिया में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी। घटना 22 नवंबर की है।

उक्त घटना की सूचना मिलने पर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार घटना का सत्यापन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की पहचान रारो टोला बागे झरिया निवासी विश्वनाथ भुइंया की पुत्री बिंदिया कुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के क्रम में परिजनों द्वारा अभियुक्त के द्वारा बिंदिया कुमारी का बालात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर देने की आशंका जताई गई। मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक गढ़वा के द्वारा कांड के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस अधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई। एसआईटी के द्वारा कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध साक्ष्य संकलन कर, अभियुक्त को उसके अपराध की स्वीकृति के बाद जेल भेज दिया गया। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी के द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की बात पर मृतका बिंदिया देवी ने मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

ख़बर को शेयर करें।