---Advertisement---

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन हेमरेज, हालत गंभीर

On: February 3, 2025 3:16 AM
---Advertisement---

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि रविवार को करीब 7 बजे शाम को ब्लड प्रेशर हाई होने की वजह से आचार्य सत्येंद्र दास को अयोध्या के श्री राम अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनको हायर सेंटर रेफर किया गया। उसी दौरान शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल सिटी न्यूरो केयर हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए लाया गया। सीटी स्कैन के बाद बताया गया कि लगभग 17 जगह पर ब्लड की क्लाॅटिंग हुई है और सीवियर ब्रेन हेमरेज हुआ है। आचार्य को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। जहां PGI के न्यूरोलॉजी विभाग की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती किया गया। वहीं दूसरी ओर अयोध्या के साधु संतों ने मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की है।

आचार्य सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य को लेकर राम जन्मभूमि ट्रस्ट और मंदिर प्रशासन ने चिंता जताई है। मंदिर के पुजारियों और भक्तों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हवन और प्रार्थना शुरू कर दी है। राम जन्मभूमि मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंदिर में पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान पहले की तरह जारी रहेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर