---Advertisement---

विद्यालय की बाउंड्री तोड़ने के मामले में कार्रवाई, पूर्व विधायक देव कुमार धान सहित तीन को भेजा गया जेल

On: February 2, 2024 5:38 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- चान्हो थाना क्षेत्र के सिलगाईं गांव स्थित अमर शहीद वीर बुधु भगत की जन्मस्थली और आदिवासियों के धर्म स्थल पर बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय की बाउंड्री तोड़ने के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पूर्व विधायक देव कुमार धान, नारायण उरांव और रजनीश उरांव ने सरेंडर किया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है।

यह मामला वर्ष 2021 का है। 29 सितंबर 2021 के दिन काफी संख्या में लोग एकत्र होकर निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय की बाउंड्री को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान काफी हंगामा किया था। बाद में इस संबंध में चान्हो थाना में उक्त आरोपितों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ (कांड संख्या 145/ 21) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी