गढ़वा

गढ़वा आगमन पर रघुवर दास का भव्य स्वागत, “डॉ.” की उपाधि मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

ख़बर को शेयर करें

गढ़वा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास के गढ़वा आगमन पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

यह स्वागत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में नगर व जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने रघुवर दास को “डॉ.” की मानक उपाधि प्राप्त होने पर बधाई दी और इसे झारखंड व भाजपा परिवार के लिए गौरव की बात बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब उन्हें ‘डॉ. रघुवर दास’ कहने का अवसर प्राप्त हुआ है, यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि रघुवर दास न केवल झारखंड बल्कि देश के समर्पित और ईमानदार नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी सादगी, नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति समर्पण को देखते हुए यह उपाधि उन्हें सच्चे अर्थों में शोभा देती है।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा सदस्य, युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर रघुवर दास का अभिनंदन किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।