---Advertisement---

अभिनेता कमाल खान गिरफ्तार, रिहायशी बिल्डिंग पर फायरिंग का आरोप

On: January 24, 2026 2:44 PM
---Advertisement---

मुंबई: फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ KRK को मुंबई पुलिस ने अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना के सिलसिले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला एक रिहायशी सोसाइटी में गोलियां चलने से जुड़ा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था।


पुलिस ने KRK के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। ओशिवारा पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात KRK को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।


लाइसेंसी बंदूक से दो राउंड फायर करने की कबूलनामा


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान KRK ने स्वीकार किया कि फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से हुई थी। उन्होंने बताया कि वे हथियार की सफाई कर रहे थे, उसी दौरान कथित तौर पर गलती से दो राउंड फायर हो गए। यह फायरिंग की घटना 18 जनवरी को ओशिवारा स्थित नालंदा सोसाइटी में हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।


दो फ्लैटों से बरामद हुई गोलियां
जांच के दौरान पुलिस को सोसाइटी परिसर से दो गोलियां बरामद हुईं। इनमें से एक गोली दूसरी मंजिल पर स्थित एक लेखक-निर्देशक के फ्लैट से मिली, जबकि दूसरी गोली चौथी मंजिल पर रहने वाले एक मॉडल के घर से बरामद की गई।
हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।


फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा


शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज से कोई ठोस सुराग नहीं मिला था, लेकिन बाद में फॉरेंसिक जांच में यह संकेत मिला कि गोलियां पास में स्थित KRK के बंगले की दिशा से चलाई गई थीं। इसके बाद पुलिस का शक गहराया और KRK से पूछताछ की गई।


हथियार जब्त, कारण अब भी साफ नहीं


पुलिस ने KRK की लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है और मामले से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न