---Advertisement---

चेक बाउंस मामले में रांची के दीवानी कोर्ट में पेश हुई अभिनेत्री अमीषा पटेल।

On: July 11, 2023 7:09 AM
---Advertisement---

रांची :- बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल चेक बाउंस मामले में सोमवार को यहां एक दीवानी अदालत में पेश हुईं। वह न्यायाधीश डीएन शुक्ला की अदालत में पेश हुईं और उन्होंने मामले में दोष स्वीकार नहीं किया।

मामला 2018 का है, जब झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म से शुरुआत करने वाली अमीषा के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस की शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज मामले के अनुसार, सिंह ने ‘देसी मैजिक’ नामक फिल्म के निर्माण के लिए अभिनेत्री के बैंक खाते में 2.5 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए थे। हालांकि, अमीषा पटेल ने फिल्म में काम नहीं किया और बाद में 2.5 करोड़ रुपये का चेक भेजा जो कथित तौर पर बाउंस हो गया।

शिकायतकर्ता की वकील स्मिता पाठक ने कहा कि अभिनेत्री को 21 जून को अदालत के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने अपनी पूर्व नियोजित व्यस्तताओं का हवाला देते हुए ऐसा नहीं किया। पाठक ने कहा, “हमने मामले में मध्यस्थता का आग्रह किया है।”

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

असम चुनाव: झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम हेमंत सोरेन संभालेंगे मुख्य प्रचारक की कमान

कोडरमा में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, एक्सीडेंट के बाद लोगों ने मचा दी लूट; 500 बोरा दाल कर दिया गायब

कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका!ऐतिहासिक अकबर रोड और यूथ कांग्रेस रायसीना रोड दफ्तर खाली करने का आदेश,फिर बवाल!

जमशेदपुर: प्रेम प्रसंग में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, हालत गंभीर; CCTV फुटेज आया सामने

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला बम किया गया डिफ्यूज, प्रशासन की लोगों से यह अपील!

डीसी कर्ण सत्यार्थी से मिले कांग्रेसी बागबेड़ा जलापूर्ति को मानव रहित प्रारंभ करने का किया आग्रह