---Advertisement---

झारखंड के चार जिलों के एसपी को दिया गया अतिरिक्त कार्य का प्रभार

On: September 5, 2024 12:37 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के अलग अलग जिले में पदस्थापित चार एसपी को अपने काम के अलावा अतिरिक्त कार्य का प्रभार दिया गया है. इसको लेकर डीजीपी के निर्देश पर आईजी मानवाधिकार ने आदेश जारी कर दी है. जारी के आदेश के मुताबिक, कई जगह जैप और आईआरबी में कमांडेंट का पद खाली चल रहा है.जिस वजह से कार्यों के निष्पादन और वेतन के निकासी में परेशानी हो रही. इसको देखते हुए चार जिले के एसपी को अतिरिक्त कार्य का प्रभार दिया गया है. साहेबगंज एसपी अमित कुमार को जैप- 9, लातेहार एसपी कुमार गौरव को आईआरबी- 4 व जंगल वॉरफेयर स्कूल, गोड्डा एसपी अनिमेष नैथानी को आईआरबी- 8 और गिरिडीह एसपी को आईआरबी- 9 का कार्य मिला है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now