

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले का आदित्यपुर थाना क्षेत्र सोमवार दिन रात गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर थर्रा गया। उक्त घटना मांझी टोला संजय नगर के पास घटी। जहां आदित्यपुर दिन्दली बस्ती निवासी युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव के भाई विवेक यादव और उसके दोस्त जसनप्रीत उर्फ भुट्टर को गोलियां मारी गई है।दोनों को घायल अवस्था में टीएमएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।इधर घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
बताया जाता है कि आदित्यपुर दिन्दली बस्ती निवासी युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव के भाई विवेक यादव अपने दोस्त जशनप्रीत उर्फ भुट्टर के साथ ट्रांसपोर्ट में चलने वाले अपने ट्रकों का काम पूरा कर देर रात घर लौटे थे।इस बीच एस टाइप मोड़ बीडीएस मॉल के समीप एक चाय दुकान में कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ हो गया।बाद में विवेक यादव व जसनप्रीत अपनी हुंडई वरना कार में सवार होकर वहां से निकल पड़े। जसनप्रीत को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स मोड़ के पास घर छोड़ने के दौरान अचानक काले रंग की वेन्यू कार में पहुंचे 4 से 5 की संख्या में युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे जसप्रीत उर्फ भुट्टर के पेट में गोली लगी, जबकि मौके पर मौजूद विवेक यादव के गले के पास से गोली छूकर निकल गई।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है 2 दिन पहले ही जमीन कारोबारी उनके बेटे को अपराधियों ने गोली मारी थी।
आदित्यपुर एस टाइप चौक के पास बीडीएस मॉल के बगल में एक चाय दुकान जो देर रात तक खुलती है. वहां अक्सर विवाद होता आया है. इससे पूर्व भी वहां कई बार मारपीट की घटनाएं घटी हैं. देर रात चाय दुकान खुले रहने के चलते सामाजिक तत्व का जमावड़ा भी लगा रहता है।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
October 23, 2026
Pratap Singh
October 23, 2026




