

मृतक की बेटी के मुताबिक दिन में करीम नाम का एक व्यक्ति उनके घर आया था और छोटा राजू द्वारा बुलाने की बात कहकर पिता को अपने साथ ले गया।शाम तक उसके पिता घर नहीं आए तो उन्हें काफी चिंता हुई। खोजबीन के क्रम में रात 8 बजे पुलिस ने उन्हें हत्या की सूचना दी।
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अफसर अली को बदमाशों ने तीन गोली मारी है। एक गोली छाती में और दोनों तरफ कनपटी में एक-एक गोली मारी गई है।
बताया जा रहा है कि अफसर अली की पत्नी सलमा रांची जेल में बंद है। उसे दो माह पहले ही रांची की जिला पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं मृतक के तीन बच्चे हैं। इनमें से एक बेटी की शादी कुछ दिन बाद होने वाली थी।पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन पिता की हत्या के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
गोली अफसर अली नामक युवक की गोली मार कर हत्या. 3 गोली मार कर अफसर की ले ली गई जान. 1 गोली सीने में और 2 गोली कनपटी में मारी गई है. अफसर की बेटी ने बताया कि दिन में करीम नाम का व्यक्ति उसके घर पर आया था और उसने बताया कि छोटा राजू उसे बुला रहा है ये कह कर वो अफसर को अपने साथ लेकर गया और जब अफसर घर वापस नहीं लौटा तो रात के लगभग 8 बजे पुलिस ने परिजनों को अफसर की हत्या की सूचना दी.
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 15, 2026
Akash Lohra
October 15, 2026






