झारखंड

बेतला में प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

बेतला:- जिला प्रशासन और बरवाडीह प्रखंड प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई गई कंबल। बेतला पंचायत सचिवालय परिसर में पंचायत की मुखिया मंजू देवी ने ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण पंचायत समिति सदस्य पति विनोद यादव, पूर्व मुखिया संजय सिंह की मौजूदगी में योग्य लाभुकों के बीच किया। मौके पर मुखिया मंजू देवी ने कहा कि ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई कंबल का वितरण पंचायत के विभिन्न अलग-अलग जगहों गांवों व वार्डों से पहुंचे महिला, पुरुष, असहाय, ग़रीब लाभुकों के बीच किया गया। ताकि ठंड से निजात मिल सके, वहीं मौके पर लाभुकों को कंबल मिल जाने से मुखिया मंजू देवी का अभार व्यक्त किया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।