---Advertisement---

इंटरमीडिएट छात्रों के एडमिशन मामला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे उठाएंगे डीसी के समक्ष

On: June 28, 2025 1:36 AM
---Advertisement---

संगठन सृजन बैठक में मुहल्ला कमिटी बुथ कमिटी गठन

जमशेदपुर : बिरसानगर मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत मण्डल कमिटी के गठन संबंधित बैठक का आयोजन बिरसानगर मण्डल अध्यक्ष गुरुपदो गोराई के अध्यक्षता में बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। संगठन सृजन बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखण्ड पर्यवेक्षक सामंता कुमार सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने मण्डल अध्यक्ष को निर्देशित किया कि बिरसानगर क्षेत्र में मुहल्ला कमिटी एवं बुथ कमिटी का गठन तेज गति से निर्माण करें। नये लोगों को जोड़कर संगठन का विस्तार करें।

बैठक में जनसमस्याओं को रखते हुए लोगों ने कहा कि एका एक इंटरमीडिएट के छात्रों का एडमिशन काॅलेजों में रोक दिया गया है। जिसके कारण छात्रों का भविष्य अंधकार मय हो गया है तथा इंटरमीडिएट के शिक्षकों का नियोजन भी खतरे में आ गई है। इस विषय पर जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि छात्रों के एडमिशन एवं शिक्षकों के नियोजन के सम्बन्ध में जिले के उपायुक्त से 28 जून को सुबह 12:00 बजे मिलेंगे। उन्हें जिला कांग्रेस कमिटी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मांग पत्र सौंप कर वार्ता करेगी।

बैठक को पर्यवेक्षक सामंता कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि बिरसानगर के सभी जोन में सम्पर्क अभियान चलाकर संगठन को मजबूती प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, पर्यवेक्षक सामंता कुमार, मण्डल अध्यक्ष गुरुपदो गोराई, जिला सचिव गीता सिंह, मीना नाग, वीणा नाग, हरिहर प्रसाद सहित बडे संख्या में मण्डल कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुंबई एसीबी की बड़ी कार्रवाई,डीसी को ₹42000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह