---Advertisement---

अधिवक्ता श्रीराम दुबे को एससी एसटी मामले में बिरसानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: August 5, 2023 6:55 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बिरसानगर पुलिस ने अधिवक्ता श्री राम दुबे को बीती रात उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उनके खिलाफ सावन फिलिय मेठास के द्वारा बिरसा नगर थाने में sc-st मारपीट और रंगदारी के आरोप में दर्ज मामले में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले बुधवार को पुराना कोर्ट परिसर में श्री राम दुबे के खिलाफ सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था।

सीतारामडेरा निवासी सावन के मुताबिक वह एवं उसका मित्र को साकची पुराना कोट बार बिल्डिंग के नीचे देख श्री राम दुबे एवं उसके साथ नवीन ने डंडे लेकर सावन और उसके मित्र के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगा।श्रीराम दुबे ने आरोप लगाया कि वह दोनों शराब पीने यहां पर आया है और अपने आपको जिला बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बताने लगा। सावन ने बताया कि वह भी लॉ कॉलेज का अंतिम वर्ष का छात्र है और अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार के पास इंटर्नशिप कर रहा है।

तब उसने उसके बाद उसके श्री राम दुबे एवं उसके साथ सावन और उसके दोस्त को कान पकड़ कर उठक बैठक करवाया और उसका वीडियो भी बनाया वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर पैसे का भी डिमांड किया।तभी सावन और उसके दोस्त के पास मिलाकर ₹2500 थे, उसे श्रीराम दुबे के हाथ में दे दिया और वीडियो वायरल नहीं करने का आग्रह किया।इसके बाद भी वह मारते हुए भाग जाने की बात कहा और इस लॉ कॉलेज में डिग्री पाने के बाद भी तो मैं तुम जैसे जंगली आदिवासी को यहां पर प्रैक्टिस नहीं करने दूंगा। सावन ने कहा इस घटना को काफी अधिवक्ता एवं अन्य लोग देखे हैं। घटना को लेकर सावन ऒर उसके दोस्त काफी अपमानित महसूस कर रहा है जिसके बाद सावन ने बिरसानगर थाने में श्री राम दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसके बाद शुक्रवार देर रात बिष्टुपुर पुलिस सिदगोडा पुलिस और बिरसानगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अधिवक्ता श्री राम दुबे को उनके 10 नंबर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के धन लक्ष्मी रूप देखने व आशीर्वाद के लिए पहुंचे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हरदीप सिंह सैनी

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति