---Advertisement---

अधिवक्ता उमेश साव को भारत सरकार ने नियुक्त किया नोटरी पब्लिक,किया काम शुरू

On: March 17, 2025 8:39 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य अधिवक्ता उमेश कुमार साव ने नोटरी पब्लिक का काम शुरू कर दिया। वरीय अधिवक्ता एवं समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने उन्हें माला पहनाकर तथा लड्डू खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वकालत पेशे की सिल्वर जुबली मना चुके अधिवक्ता उमेश कुमार साव भारत सरकार के विधि विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफल हुए और उनको केंद्र सरकार के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।

शुरुआत उन्होंने अधिवक्ता सिद्धेश्वर बाबू नंदी के तीन एफिडेविट से किया। इस मौके पर अधिवक्ता गण अनिंदो मिश्रा, संजीव सिंह, राहुल प्रसाद, राहुल राय, श्रीकांत गिरि, निशांत, नन्द कुमार राय, श्रीकांत सिंह, कुलविंदर सिंह, दिनेश साहू आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now