

गढ़वा: सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” की 25वीं कड़ी में आज बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इस अनौपचारिक संवाद कार्यक्रम के दौरान न केवल अधिवक्ताओं ने अपनी निजी समस्यायें रखीं बल्कि अधिवक्ता हितों के मुद्दों को उठाया, साथ ही शहर और जिले की बेहतरी को लेकर सकारात्मक सुझाव भी दिए। प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर त्वरित निस्तारण एवं अमल करने के लिए सभी को एसडीएम की ओर से आश्वस्त किया गया।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
September 5, 2026





