---Advertisement---

रमजान में भिड़े अफगानिस्तान और पाकिस्तान,दोनों ओर से भीषण गोलीबारी, भारी नुकसान

On: February 27, 2026 7:53 AM
---Advertisement---

एजेंसी: रमजान के महीने में दो मुस्लिम मुल्कों अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर भीषण जंग शुरू होने की खबर है दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए हवाई हमलों के जवाब में अफगान सीमा बलों ने पूर्वी प्रांतों में लड़ाई शुरू कर दी है. अफगानिस्तान की सैन्य इकाई 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. अफगानिस्तान सरकार ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की 15 सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है, कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए जबकि कुछ को जिंदा पकड़ा गया है.
प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई सीधे तौर पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद शुरू हुई, जिसके बाद सीमा क्षेत्रों में तनाव तेजी से बढ़ गया है. तालिबान प्रवक्ता ने दावा किया कि अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू कर दिया है.
इस्लामिक अमीरात ऑफ़ अफ़गानिस्तान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फ़ितरत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “डूरंड लाइन पर तैनात बड़ी संख्या में लेज़र से लैस यूनिट्स ने भी ऑपरेशन शुरू कर दिया है और रात के अंधेरे का इस्तेमाल करके, वे सभी चलते-फिरते दुश्मन के लोगों को टारगेट करेंगे और उन्हें जहन्नुम भेज देंगे, इंशाअल्लाह.”

तालिबानी प्रवक्ता ने दी जानकारी

अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, ‘पाकिस्तानी सैन्य बलों की ओर से बार-बार की गई उकसावे वाली कार्रवाई और उल्लंघनों के जवाब में विवादित डूरंड लाइन के आसपास बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया गया है.’
मुजाहिद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना के ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए यह व्यापक कार्रवाई शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि यह कदम लगातार हो रही सैन्य गतिविधियों के जवाब में उठाया गया है.

डूरंड लाइन के विभिन्न हिस्सों पर झड़प जारी

अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों को निशाना बनाते हुए जवाबी हमले किए हैं और यह कार्रवाई कई इलाकों में एक साथ जारी है. तालिबान की सैन्य इकाई के मुताबिक, इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान की सेनाओं की ओर से पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जवाबी अभियान डूरंड लाइन के विभिन्न हिस्सों में शुरू कर दिए गए हैं.

खोस्त, पकतिया और नूरिस्तान में शुरू हुई लड़ाई

अफगान रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि खोस्त, पकतिया और नूरिस्तान प्रांतों सहित कई अन्य क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. मंत्रालय का कहना है कि सीमा के इन हिस्सों में जारी ऑपरेशन पाकिस्तान की ओर से की गई सैन्य गतिविधियों के जवाब में हैं. वर्तमान में कई स्थानों पर झड़पें जारी हैं और सीमा पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

पाकिस्तानी हमलों में दर्जनों अफगान नागरिकों की मौत

हालांकि इस टकराव में हताहतों की संख्या या लड़ाई के पैमाने को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बयानबाजी से संकेत मिलता है कि यह केवल छोटी सीमा झड़प नहीं बल्कि बड़ी सैन्य प्रतिक्रिया है. अफगान अधिकारियों के मुताबिक रविवार को पाकिस्तान से सटे दो अफगान प्रांतों में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक में महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों नागरिकों की मौत हुई. ये हमले नंगरहार और पकतिका प्रांतों के इलाकों में किए गए, जिन्हें पाकिस्तान ने उग्रवादियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई बताया है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now