---Advertisement---

पूरे देश में बम से उड़ाने का धमकीबाज कर्नाटक से दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा!

On: March 30, 2026 2:22 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से पूरे देश भर के स्कूलों कोर्ट कोर्ट और सरकारी संस्थाओं को बम से उड़ाने की धमकी दे कर परेशान करने वाले शख्स को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कर्नाटक के मैसूर से 47 साल के श्रीनिवास लुईस के रूप में हुई है।उसे एक किराए के घर से गिरफ्तार किया गया है। कथित रूप से उसने देश भर के हाई कोर्ट्स, सरकारी दफ्तरों और संस्थानों को 1000 से ज्यादा फर्जी धमकी भरे मैसेज भेजे थे।

ये सब मैसेज होक्स थे, जिनका मकसद सिर्फ दहशत फैलाना था।
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर ऑपरेशन के बाद 47वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने देशभर के स्कूलों, कोर्ट और सरकारी संस्थानों को 1100 से ज्यादा फर्जी बम धमकियाँ भेजीं। यह आरोपी कर्नाटक के मैसूर से पकड़ा गया, जिसने ईमेल और अन्य माध्यमों से लगातार धमकी संदेश भेजकर दहशत का माहौल बना दिया था।

इन धमकियों की वजह से कई जगहों पर स्कूल खाली कराए गए, कोर्ट की कार्यवाही बाधित हुई और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर आना पड़ा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार है और मानसिक तनाव से जूझ रहा हो सकता है।

पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं और अब यह पता लगाया जा रहा है कि उसने अकेले यह साजिश रची या इसके पीछे कोई और भी शामिल है। फिलहाल आरोपी को दिल्ली लाकर पूछताछ की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें