---Advertisement---

अफगानिस्तान में भूकंप 4 की मौत, कई घायल

On: November 3, 2025 7:10 AM
---Advertisement---

एजेंसी:अफगानिस्तान तेज भूकंप से चार लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। अमेरिका की यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह जानकारी दी।

शमसाद न्यूज के अनुसार, इस भूकंप में 60 से अधिक लोग घायल और 4 लोगों की मौत हुई है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोल्म के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में करीब 22 किलोमीटर दूर था और इसकी गहराई 28 किलोमीटर बताई गई. यह भूकंप सोमवार तड़के 12:59 बजे (स्थानीय समय) आया. इससे पहले जर्मनी के जियोसाइंस रिसर्च सेंटर (GFZ) ने जानकारी दी कि हिंदूकुश क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर महसूस हुआ. एक दिन पहले भी इसी इलाके में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था. यह शनिवार देर रात आया था, जिसकी जानकारी यूरोपीय मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने दी थी. अफगानिस्तान भूकंप प्रभावित क्षेत्र रहा है. 31 अगस्त 2025 को पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों में कम से कम 4,000 लोगों की जान चली गई थी, जिसकी पुष्टि तालिबान शासन ने की थी.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह:नशे के आदी युवक ने अपने घर में ही लगाई आग,सारा सामान जलकर खाक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल