---Advertisement---

दुमका में दो अलग-अलग मामलों में पारिवारिक विवाद के बाद महिला और पुरुष ने कीटनाशक खाकर दे दी जान…

On: July 29, 2023 9:21 AM
---Advertisement---

दुमका :- जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में महिला समेत दो लोगों ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट के रहने वाले 20 वर्षीय अर्जुन दास नाम के एक युवक की तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद अर्जुन ने कीटनाशक खा लिया। देर रात उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस शव का पोस्टमाटर्म कराना चाहती थी, लेकिन दादी ने मना कर दिया।

इधर, मसानजोर थाना क्षेत्र के नुरूवा पहाड़ी गांव में गुरुवार की सुबह पति से कहासुनी हो जाने के कारण 25 साल की स्टेनशिला मुर्मू ने कीटनाशक खा लिया। जिससे गुरुवार की देर शाम घर में ही उसकी मौत हो गई। रात को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी घर पहुचे और महिला की लाश को कब्जे लेकर पोस्टमाटर्म के लिए दुमका भेज दिया। थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने बताया कि पारिवारिक विवाद में महिला ने जान दी है। पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए