---Advertisement---

भारत की एयर स्‍ट्राइक के बाद LoC पर भारी गोलीबारी, 7 भारतीय नागरिकों की मौत; भारत की जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ढेर

On: May 7, 2025 4:01 AM
---Advertisement---

श्रीनगर: पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने पर एयर स्ट्राइक कर भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर करीब 70 पोस्ट से भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और नागरिकों के घरों को निशाना बना रहा है। इस फायरिंग में LOC से सटे गांवों में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है। पाकिस्तान की इस फायरिंग का भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया है। सूत्रों के अनुसार भारत की जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है जबकि कई पाक सैनिक इस जवाबी कार्रवाई में घायल भी हुए हैं।

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने बुधवार तड़के पाकिस्तान में जबरदस्त एयर स्ट्राइक की हैं। भारत ने पाकिस्तान और के कब्जे वाले कश्मीर में नौ जगहों पर बम बरसाए है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। ये हमले मंगलवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है।जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न

बोकारो:ट्रेजरी घोटाले में एक और खुलासा, एसपी ऑफिस के एकाउंट विभाग में तैनात ASI अशोक भंडारी के खाते में भेजे 50 लाख, गिरफ्तार