कांग्रेस आरटीआई सेल अध्यक्ष मोहम्मद अजहर बोले स्वास्थ्य मंत्री से की जाएगी शिकायत
जमशेदपुर: जिले के सरकारी अस्पताल खास महल सदर अस्पताल में प्रसव के बाद कई महिलाओं ने ममता किट नहीं मिलने का आरोप लगाया है। मां तुझे सलाम संस्था एवं कांग्रेस आरटीआई सेल के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर ने कहा कि इस आशय की शिकायत झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से की जाएगी।बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के के अंतर्गत ममता योजना के तहत ममता किट दी जाती है। ताकि जच्चा बच्चा की देखभाल अच्छी तरह से की जा सके।इधर कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि खास महल सदर अस्पताल में प्रसव के बाद उन्हें ममता कट नहीं मिला है। देखें उनकी शिकायत
मैं सफीना खान खासमहल जमशेदपुर की निवासी हूं मेरे बच्ची का जन्म 6/10/25 का जन्म जमशेदपुर सदर अस्पताल खासमहल में हुआ है लेकिन हम लोगों को डिलीवरी होने के बाद कोई ममता किट नहीं दिया गया है बल्कि भारत सरकार एवं राज सरकार के संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तरफ से होने वाले बच्चे को ममता किट दिया जाता है लेकिन हम लोगों को अभी तक कुछ नहीं मिला।
मैं समीदा खातून कदमा जमशेदपुर की निवासी हूं मेरा बच्चा सदर अस्पताल खास महल में हुआ है वही मेरे बहन की बेटी दालभूमगढ़ हॉस्पिटल मैं हुआ है एक हफ्ता पहले उसे सरकार की तरफ से ममता किट मिला जिसमें ₹800 का सामान बच्चा के लिए दिया गया है किंतु मुझे अभी तक सदर अस्पताल खासमहल में अभी तक नहीं दिया गया।
मैं रीना प्रधान गोपीनाथपुर चक्रधरपुर पश्चिम सिंहभूम की निवासी हूं मेरा बच्चा जमशेदपुर के सदर अस्पताल में जन्म लिया है और हम लोगों को कोई भी बेबी किट नहीं मिला है बल्कि हम लोग के पश्चिम सिंहभूम में बेबी किट दिया जाता है।
मेरा नाम रूपा कैबेत मैं छोटा गोविंदपुर जमशेदपुर के निवासी हूं मेरा बच्चा सदर अस्पताल में हुआ है और मैं डिस्चार्ज भी होने वाली हूं लेकिन अभी तक कोई भी ममता किट नहीं मिला है बल्कि वही मेरे मैसेज उड़ीसा में बच्चों को होने पर ममता फिर दिया जाता है लेकिन यहां सदर अस्पताल में अभी तक नहीं मिला है यह दूध मुंह में बच्चे का हक छीना जा रहा है।
कांग्रेस सेल के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर ने कहा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे शिकायतमां तुझे सलाम संस्था एवं कांग्रेस आरटीआई सेल के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान ने कहा कि जमशेदपुर में खास महल सदर अस्पताल में जितने भी नवजात शिशुओं का जन्म हो रहा है वहां किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जो ममता कट दिया जाता है वह नवजात शिशुओं को नहीं दिया जा रहा यह सरासर गलत बात है की शिकायत माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जी को किया जाएगा यहां नवजात शिशुओं का हक मारा जा रहा है लगभग सदर अस्पताल में हर दिन कम से कम 10 बच्चे तो डिलीवरी होती है उसके बावजूद भी ₹800 का ममता की नहीं दिया जा रहा है जिसमें नवजात शिशुओं को दो जोड़ा गुलाबी कपड़ा गमछा दिया जाता है या नवजात बच्चों के साथ अन्याय हो रही है यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल बोले रोज बंटता हैं
इस संदर्भ में जब सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि कोई कुछ भी बोल देगा तो आप लोग सुन लेंगे आप आकर देख लीजिए यहां रोज ममता किट बंटता है।बहरहाल स्थिति में यह जांच का विषय है। मामला स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचने वाला है और इसके पूर्व भी खास महल सदर अस्पताल में पिछले वर्षों में ममता कट नहीं दिए जाने का मामला मीडिया में आया था। जिसके कारण मामला रहस्यमय लग रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी!










