झारखंड

गढ़वा में रामनवमी शोभायात्रा समिति का गठन, उमेश कश्यप बने अध्यक्ष

झारखंड वार्ता संवाददाता

गढ़वा: आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर भव्य मंगला शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न अखाड़ा के सदस्य, रामभक्त एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने की, जबकि संचालन राजकुमार मधेसिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर शहर में भव्य और व्यवस्थित मंगला शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसका नाम श्री राम सेना शोभा यात्रा समिति रखा गया।

उमेश कश्यप बने समिति के अध्यक्ष

सर्वसम्मति से उमेश कश्यप को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं महामंत्री के रूप में मुकेश गोंड, अरविंद पटवा और मनीष गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।

समिति के उपाध्यक्ष के रूप में रोहित कुमार, संतोष कश्यप, सुनील कुमार, मुकेश दास और सूर्य प्रकाश सिंह को चुना गया। वहीं मंत्री के रूप में आशीष कश्यप, विशाल गुप्ता, राकेश घूरन, चंदन सोनी, पवन सोनी, प्रदीप मेहता और पप्पू सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मीडिया प्रभारी के रूप में लकी मधेसिया और नैतिक कश्यप, जबकि संगठन मंत्री के रूप में ओला कांस्यकार और विशाल गुप्ता को चुना गया। वहीं संरक्षक के रूप में राकेश पाल, राजकुमार मधेसिया, मनीष कमलापुरी, प्रदीप महतो और संत गुरु को शामिल किया गया।

बैठक के दौरान नव-मनोनित सभी सदस्यों का नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने माला पहनाकर स्वागत किया।

सनातन संस्कृति के प्रचार का उद्देश्य

नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना तथा आपसी भाईचारे के साथ उत्सव को भव्य रूप से मनाना है।

बैठक में शोभा यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा वालंटियर्स की टोली के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ रामनवमी मंगला शोभा यात्रा को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के दर्जनों सदस्य एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!