राष्ट्रिय

मां और पत्नी की हत्या के बाद 3 बच्चों को छत से फेंका, फिर खुद भी की आत्महत्या

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

उत्तरप्रदेश: सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा के ग्राम पल्हापुर से  दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे शख्स ने पहले अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। आरोपी शख्स की पहचान अनुराग सिंह (45) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने सबसे पहले अपनी मां की गोली मारकर हत्या की, इसके बाद अपनी पत्नी की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी। उसने अपनी मां और पत्नी की हत्या करने के बाद अपने तीन बच्चों को भी नहीं छोड़ा। आरोपी ने एक एक करके अपने तीनों बच्चों को अपने घर की छत से नीचे फेंक दिया। जिससे तीनों बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस फिलहाल घटनास्थल पर पहुंच सभी शवों को अपने कब्जे लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतकों के अन्य रिश्तेदारों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अनुराग को नशे की लत थी। उसका परिवार उसे किसी नशा मुक्ति केंद्र पर भेजना चाहता था। पुलिस के अनुसार अनुराग और परिवार के अन्य लोगों के बीच इसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ और इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।