---Advertisement---

दिवाली बंपर लॉटरी में जीता 11 करोड़ का इनाम, विजेता लापता; एजेंसी कर रही तलाश

On: November 1, 2025 9:03 PM
---Advertisement---

बठिंडा: पंजाब सरकार की दीपावली बंपर लॉटरी ने एक व्यक्ति की किस्मत बदल दी है। जिले से खरीदे गए एक टिकट पर 11 करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि करोड़पति बनने वाला यह विजेता अब तक सामने नहीं आया है।

लॉटरी टिकट बेचने वाली रत्न लॉटरी एजेंसी के संचालक उमेश कुमार ने बताया कि उनकी एजेंसी के माध्यम से दीपावली बंपर लॉटरी के टिकट बेचे गए थे, जिनमें से एक टिकट पर यह बड़ा इनाम निकला है। नतीजे घोषित होते ही उन्हें जानकारी मिली कि उनकी एजेंसी से बिका टिकट जैकपॉट मार गया है। तभी से एजेंसी विजेता की तलाश में जुटी है।

उमेश कुमार ने बताया कि आमतौर पर लॉटरी जीतने वाला व्यक्ति तुरंत टिकट एजेंसी या कंपनी से संपर्क करता है, ताकि इनाम क्लेम करने की प्रक्रिया शुरू हो सके। लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल अलग है। अभी तक न कोई विजेता सामने आया है और न ही टिकट धारक के बारे में कोई सुराग मिल सका है।

एजेंसी संचालक ने अपील करते हुए कहा, “जिसने भी दीपावली बंपर का टिकट हमारी एजेंसी से खरीदा है वह अपने टिकट की जांच जरूर करे। कहीं करोड़ों की खुशकिस्मती आपके हाथ में तो नहीं?” उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार 25 दिनों के भीतर इनाम क्लेम करना जरूरी है। अगर इस अवधि में विजेता सामने नहीं आता तो इनाम की राशि सरकार के पास चली जाएगी।

कितना मिलेगा इनाम?

उमेश कुमार के अनुसार, 11 करोड़ रुपये में से पंजाब सरकार लगभग 30% टैक्स काटेगी। टैक्स कटने के बाद विजेता को करीब 7.70 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लॉटरी बेचने वाली एजेंसी को विजेता की राशि में से कोई कमीशन नहीं मिलता, उनका कमीशन सरकार देती है।

उमेश कुमार ने कहा, “किस्मत कब बदल जाए कोई नहीं जानता। हर व्यक्ति को जीवन में एक बार लॉटरी जरूर आजमानी चाहिए।”

अब देखने वाली बात यह है कि क्या भाग्यशाली टिकट धारक समय रहते सामने आता है या करोड़ों की यह राशि सरकार के खजाने में वापस चली जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील