July 26, 2026

अहिल्याबाई होलकर का व्यक्तित्व समग्र भारतीय समाज के लिए अनुकरणीय : राकेश

image_editor_output_image-535424401-1748698121172.jpg

गढ़वा: राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जयंती के अवसर पर गढ़वा जिला पाल महासभा के द्वारा चिनिया मोड, नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय नगर भवन के समीप स्थापित अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में अपना विचार रखते हुए पाल महासभा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति की महान संरक्षक थी, उन्होंने अपने कार्यकाल में विपरीत परिस्थितियों के बीच नारियों के उत्थान, गरीबों का कल्याण एवं लोकहित के अनेक कार्य किया।


इस अवसर पर अपना विचार रखते हुए युवा समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का व्यक्तित्व समग्र भारतीय समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने अपने जीवन काल में जो कार्य किया उसके लिए कृतज्ञ राष्ट्र सदा आभारी रहेगा। उनका जन्म गडरिया समाज में हुआ यह हम सबों के लिए गर्व का विषय है, अहिल्याबाई होलकर पाल वंश की एक धरोहर है, हम उन्हें नमन करते हैं।


कार्यक्रम के पूर्व पाल महासभा के युवा साथियों के द्वारा महारानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के साथ-साथ संपूर्ण परिसर की साफ सफाई की गई तथा फूलों से समग्र परिसर को सजाया गया, माल्यार्पण के दौरान राजमाता अहिल्याबाई होलकर अमर रहे एवं भारत माता जय की जय कारों से परिसर गूंज मान्य रहा।

उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल, युवा समाजसेवी राकेश पाल, रमेश पाल, सुमित कुमार पाल, सुखबीर पाल, बुधन पाल, सुरेंद्र पाल, जितेंद्र पाल, विवेकानंद पाल, ओमप्रकाश पाल समेत विभिन्न गांव से सैकड़ो की संख्या में पाल समाज के लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम युवा समाजसेवी राकेश पाल की देख रेख में संपन्न हुआ।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed