---Advertisement---

निकाय चुनाव में पत्रकारों व परिजनों की धाकड़ एंट्री,AISMJWA ने दी बधाई

On: February 28, 2026 9:31 PM
---Advertisement---

बगैर राजनीतिक दलों के समर्थन के जीत होना गर्व का विषय-प्रीतम भाटिया

जमशेदपुर:-ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि झारखंड में पत्रकारों के निकाय चुनाव में हुई जीत से राजनीतिक कदम की शुरुआत हुई है.उन्होने निकाय चुनाव में हजारीबाग से मेयर बने अरविंद राणा की जीत को बहुत बड़ी शुरुआत बताया.वहीं चास नगर निगम चुनाव में पत्रकार गजेंद्र हिमांशु मेयर सीट पर भले ही हार गए लेकिन एक शुरुआत तो कर दी जो आने वाले दिनों में बड़ा संकेत होगा।


प्रीतम भाटिया ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले के प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह की पत्नी अर्चना सिंह और खगेन चंद्र महतो की पत्नी पूजा महतो का वार्ड पार्षद बनना यह बताता है कि आने वाले दिनों में मौका मिले तो पत्रकार विधानसभा चुनाव में भी भाग्य आजमाएंगे।

उन्होने कहा कि जमशेदपुर के युवा समाजसेवी पंजाबी पत्रकार प्रवीण सेठी का जीतना भी तय था क्योंकि प्रवीण एक सामाजिक संस्था अंत्योदय के बैनर तले लगभग तीन-चार वर्षों से बहुत सारे सामाजिक कार्य कर रहे थे।


ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि राज्य में प्रीतम सिंह भाटिया का नामांकन रद्द हो जाना इस बात का संकेत था कि पत्रकार साथियों से विरोधियों में खलबली मची थी।

उन्होने कहा कि राज्य में युवा पत्रकार डॉक्टर संतोष मानव और अन्नी अमृता जैसी पत्रकार व लेखिका का हार जाना भी दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन ऐसा नहीं कि उन्हें दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।


ऐसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रविंद पांडेय ने कहा कि राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी पत्रकारों के परिजनों ने जीत हासिल की है इसलिए ऐसोसिएशन को अपने जिले में ही उन्हें सम्मानित करने का कार्यक्रम भी आयोजित करना चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण मांझी ने कहा कि राज्य के पत्रकारों के लिए यह बहुत ही गर्व का विषय है कि पत्रकार अब राजनीतिक दलों के समर्थन के बिना भी निकाय चुनाव से जीत दर्ज कर रहे हैं।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now