---Advertisement---

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनेंगी सुनेत्रा पवार, कल NCP विधायक दल की अहम बैठक

On: January 30, 2026 10:27 PM
---Advertisement---

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद अब उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को राज्य की नई उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी तेज हो गई है।

महाराष्ट्र में अभी तक किसी भी महिला ने डिप्टी सीएम जिम्मेदारी नहीं संभाली है और न ही कोई महिला अभी तक सीएम बनीं है।


पार्टी सूत्रों का दावा है कि शनिवार को एनसीपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सुनेत्रा पवार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद शनिवार की शाम उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।


यदि यह फैसला अंतिम रूप लेता है, तो सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचेंगी। उनके नाम यह उपलब्धि दर्ज होना राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ेगा।


गौरतलब है कि बुधवार 28 जनवरी की सुबह एक दुखद हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से राज्य की राजनीति में शोक और अनिश्चितता का माहौल बन गया था।
अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के नेतृत्व और सत्ता में भागीदारी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। अब सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति बनते दिखने से पार्टी में स्थिरता लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।


हालांकि, पार्टी की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि सुनेत्रा पवार को आगे कर एनसीपी नेतृत्व एक मजबूत और भावनात्मक संदेश देना चाहता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now