---Advertisement---

सीताराम डेरा:फायरिंग और चापड़बाजी कांड में घायल सनी की मौत,भड़के लोग डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन,मुआवजे की मांग

On: April 9, 2026 4:26 PM
---Advertisement---

टीएमएच पर इलाज में लापरवाही का आरोप

जमशेदपुर:सीतारामडेरा थाना क्षेत्र छायानगर में फायरिंग व चापड़बाजी कांड में घायल सन्नी की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत की खबर से परिजन और बस्ती वासी भड़क गए। मृतक सन्नी की डेड बॉडी लेकर सीधे डीसी ऑफिस पहुंचे। जहां उसके समक्ष शव रख कर जोरदार हंगामा करने लगे। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

हंगामा इतना तेज हुआ कि वहां मौजूद पुलिस कर्मी उनसे संभालने में असफल हो गए और आक्रोशित लोग शव के साथ डीसी ऑफिस के रास्ता जाम कर दिया जिसके बाद इसी तरह पुलिस वालों ने स्थिति को नियंत्रित किया उसके बावजूद हंगामा जारी करने की खबर है। बताया जा रहा है की घटना के समय अपने कार्यालय में उपायुक्त नहीं मौजूद थे।

प्रदर्शनकारियों और परिजनों ने टीएमएच प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी शक्ति के अनुसार 50,000 रुपये जमा किए थे। अस्पताल प्रबंधन साढ़े चार लाख रुपये और जमा करने का दबाव बना रहा था. परिजनों का आरोप है कि बकाया पैसे न दे पाने के कारण प्रबंधन ने इलाज की गति धीमी कर दी या रोक दी, जिससे सन्नी की जान चली गई.

बस्तीवासियों ने साफ कर दिया है कि वे तब तक नहीं हटेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं. परिजनों ने मृतक के परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है. उनका कहना है कि अगर समय रहते पैरवी और गुहार पर ध्यान दिया गया होता, तो आज सन्नी जीवित होता.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न

बोकारो:ट्रेजरी घोटाले में एक और खुलासा, एसपी ऑफिस के एकाउंट विभाग में तैनात ASI अशोक भंडारी के खाते में भेजे 50 लाख, गिरफ्तार