सिल्ली:- प्रखंड के लुपुंग पंचायत के उपर चटानी बस्ती में आजसू पार्टी चुल्हा प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली, नगर अध्यक्ष भरत साय एवं ग्राम प्रभारी शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र के समस्याओं एवं समाधान तथा संगठन की मजबुती पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि चूल्हा प्रमुखों का चयन जनता एवं उनके परिवार के साथ संपर्क एवं समन्वय स्थापित करने तथा जनमानस के बीच जाकर एक साधारण परिवार के साथ खड़ा होकर अपने दल के नेतृत्व को स्थापित करने के लिए हुआ है। उन्होंने मौजूद चुल्हा प्रमुखों से अपने दायित्व के प्रति सजग रहने एवं गांव के समस्याओं के समाधान पर तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया । मौके पर निर्मल मंडल, प्रकाश महतो, मधु कोइरी,लखन, भरत कोइरी, विनोद कोइरी, जगरनाथ, गौतम, अशोक, नरेंद्र , शत्रुघ्न, मुकेश, संजीव, कार्तिक, लोबिन कोइरी आदि उपस्थित थे।