---Advertisement---

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

On: February 24, 2026 7:08 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- प्रखंड के सिंगपुर चौक पर आजसू पार्टी के द्वारा स्वर्गीय विष्णु चरण महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। माल्यार्पण के दौरान पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू ने कहा कि स्वर्गीय विष्णु चरण महतो हमारे क्षेत्र के प्रखर बुद्धिजीवी थे एवं एक समय में सिल्ली प्रखंड के प्रमुख हुआ करते थे साथ ही वह कानून के बारे में लोगों को शिक्षा देते थे और निश्चित तौर पर वे अपने समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे और कहते थे कि बिना पढ़े हम समाज का विकास और बदलाव नहीं कर सकते हैं एवं शिक्षा के प्रति इनका काफी लगाव भी था।वे एक प्रबुद्ध व्यक्ति भी थे।अन्य वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान,जन सेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास में उनके महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।इस मौके पर मुरी पूर्वी के मुखिया कन्हैया लोहरा,आजसू पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी लक्ष्मण महतो, गणेश महतो,विकास महतो,मो चांद,मोहम्मद फारूक,कृष्णा महतो,घासीराम महतो, मनोरंजन मुंडा,माथुर महतो, संतोष मंडल समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

झारखंड पैडमैन के नाम से विख्यात तरुण कुमार को एक और अवार्ड,नई दिल्ली में सोशियो फेयर अवार्ड से सम्मानित

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

असम वि०स० चुनाव:झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फैसला बदला, 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, देखें कौन-कौन

प०बंगाल:रामनवमी व चुनाव पूर्व कथित जिहादी, नंदीग्राम में राम की प्रतिमा का सिर काट ले गए,शुवेंदु अधिकारी बोले!