झारखंड

अलखनाथ पांडे ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के निमित्त किया जनसंपर्क अभियान, नारायणपुर विधानसभा जीतने की भरी हुंकार

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा सह पूर्व प्रत्याशी गढ़वा रंका विधानसभा, अलखनाथ पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के निमित्त नारायणपुर विधानसभा के ग्रामीण मंडल के विभिन्न गांवों में लोगों के साथ जनसंपर्क कर बूथ अध्यक्ष, बी.एल.ए व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार करने, मतदाताओं को भाजपा पार्टी के पक्ष में मतदान करने, मतदान के दिन अधिक मतदाताओं को मत देने के लिए लोगों से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश हित और राज्य हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हमलोग नारायणपुर विधानसभा काफ़ी मतों के अंतर से जीतेंगे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!