---Advertisement---

रांची समेत समूचे प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी

On: April 29, 2024 6:44 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची समेत समूचे प्रदेश में इन दिनों हीट-वेव का असर देखा जा रहा है। दिन में झुलसा देने वाली धूप और गर्म हवा के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां में रिकाॅर्ड किया गया है। वहीं राजधानी रांची में भी तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 15 दिनों के अंदर राजधानी के तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि हुई है।

वहीं, अगले दो दिनों तक राज्य के 11 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। बाकी 13 जिलों में भी तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावांं, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्‌डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि रांची, गढ़वा, पलामू और खूंटी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जमशेदपुर में भीषण गर्मी के कारण दो लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में न लेने की सलाह दी जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी